फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम हुए स्वस्थ, कोरोना के चार केस और निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए डीएम मनोज कुमार अब स्वस्थ हैं। होम क्वारंटीन चल रहे डीएम अब डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इधर, मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में चार और कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के चार और नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना संक्रमण के चार नए मामले निकले हैं। जगत ब्लॉक के गांव नाई में एक महिला और एक पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो शहर में एक महिला और एक युवती भी कोरोना संक्रमित निकली है। कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें