फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बिजली अधिकारियों  को दी 15 दिन की मोहलत

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने बिजली अधिकारियों  को दी 15 दिन की मोहलत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहिया गांव जटा में विद्युतीकरण न होने पर जताई नाराजगी

वित्तीय वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम जटा में अब तक विद्युतीकरण न होने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अभियंताओं से कहा कि प्रत्येक दशा में 15 दिन के अंदर लोहिया ग्राम जटा प्रकाशमान हो जाना चाहिए। इसमें हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   
बुधवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से पूछा कि वर्ष 2016-17 में चयनित लोहिया ग्रामों के संपर्क मार्गों की क्या स्थिति है, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सभी गांव संतृृप्त हैं और कहीं भी मरम्मत आदि की आवश्यकता भी नहीं है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सभी संपर्क मार्गों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। किसी संपर्क मार्ग की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बाबुओं पर निर्भर रहकर आंखें बंद कर हस्ताक्षर करने की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो भी पत्रावली/अभिलेख उनके सामने आएं, उसको भलीभांति पढ़ने और समझने के पश्चात ही हस्ताक्षर किए जाएं और बैठक में पूछे जाने पर उसी के आधार पर उत्तर दिया जाए। भविष्य में सटीक जानकारी न देने वाले अधिकारियों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा माह सितबंर में किसी भी कृृषक को लाभांन्वित न करने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति पुन: उनके सामने नहीं आना चाहिए। 
मतदेय स्थलों पर हैंडपंप लगाने, रैंप बनवाने तथा शौचालय का निर्माण कराने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन जल निगम द्वारा अभी कार्य शुरू न करने और प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी को शौचालय निर्माण की जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में 235 पोलियो ग्रस्त बच्चों की सर्जरी को सूची तैयार कर प्रदेश स्तर पर भेजी जा चुकी है, ऑपरेशन की तिथि प्राप्त होने पर जिला चिकित्सालय में पोलियो ग्रस्त बच्चों के ऑपरेशन कराए जा सकेंगे। जनपद में स्थित 1,225 सरकारी नलकूपों में 78 नलकूप यांत्रिक एवं विद्युत दोष के कारण खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, प्रभारी डीपीआरओ जय सिंह यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
852 लोहिया आवासों का मिला लक्ष्य 
बदायूं। जिलाधिकारी ने बताया वित्तीय वर्ष 2016-17 में 852 लोहिया आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 200 अनुसूचित जाति/जनजाति, 170 अल्पसंख्यक तथा 482 आवास सामान्य श्रेणी के पात्र लोगों को दिए जाएंगे। 77 आवास जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखे गए हैं, जिसमें से जनपद के सभी विधानसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्यों के प्रस्तावों पर उन्हे दस-दस लोहिया आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें