फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक हर हाल में हो जाए राशन कार्डों का सत्यापन

Fri, 28 Jul 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Ration card
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले में 64.43 प्रतिशत शहरी और 79.56 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को आच्छादित किया जाना है, इस क्रम में 0.94 प्रतिशत लक्ष्य अवशेष है। इसके संबंध में जिला स्तरीय सर्तकता समिति के साथ डीएम अनिता श्रीवास्तव ने जुलाई माह की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य अपूर्ण पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में लगी आंगनबाड़ी वर्कर्स की लापरवाही भी किसी हाल में क्षम्य नहीं होगी।  शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम अनिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जनपद में अंत्योदय 45221 राशन कार्ड तथा 200827 यूनिट प्रचलित है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत 6512.148 मीट्रिक टन गेहूं एवं 4341.432 मीट्रिक टन चावल आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसका परिवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी परिवारों में प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं का मूल्य दो रुपये प्रति किलो तथा दो किलोग्राम चावल का मूल्य तीन रुपये प्रति किलो की दर से वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिट्टी का तेल 10.92 लीटर आवंटित किया गया है। एफपीएस ऑटोमेशन के अंतर्गत समस्त नगर क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र अंतर्गत समस्त उचित दर विक्रेता की दुकानों से इस माह से कार्ड धारकों को आधार कार्ड के माध्यम से खाद्यान वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें