फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं से डीएम संतुष्ट नहीं

विज्ञापन
महिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम सदर और तहसीलदार के साथ शहर से लेकर उझानी तक के अलाव और रैन बसेरे देखे। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां तमाम अव्यवस्थाएं मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम सदर एसपी वर्मा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के साथ शेखूपुर चीनी मिल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण किया। चीनी मिल में मौजूद किसानों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने चीनी मिल जीएम को निर्देश दिए कि रैन बसेरे में साफ-सफाई व व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएं।
इसके बाद डीएम ने महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां मरीजों व तीमारदारों से इलाज के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में प्रकाश, साफ सफाई आदि व्यवस्था ठीक न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता पर व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने शहर के मंडी समिति, प्रमुख चौराहों, उझानी रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देखा। यहां पर स्थिति ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें