फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरा हाल, पांचवें दिन भी ठप रहे 200 बेसिक फोन

Wed, 13 Jan 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कैलाश टाकीज के पास पांच दिन पहले नगर पालिका ने नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई कराई थी। इस दौरा बीएसएनएल की 400 और 200 पेयर की दो लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के विभिन्न इलाकों में 200 से ज्यादा लैंडलाइन फोन ठप हो गए। इसके बाद बीएसएनएल ने एक सात सदस्यों की एक टीम को लाइन दुरुस्त करने के लिए लगाया गया। यह टीम पांच दिन से काम में जुटी हुई है, लेकिन अब तक लाइनों को दुरुस्त नहीं कर सकी है। लगातार पांच दिन से लैंडलाइन के 200 से ज्यादा फोन ठप होने से लोगों में भी गुस्सा है। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से शहर के कई इलाकों में बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल का नगर पालिका को नोटिस
बदायूं। नगर पालिका ने बिना सूचना दिए सड़क की खोदाई शुरू कराई थी। जेसीबी की चपेट में आकर 400 और 200 पेयर की की दो लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। बीएसएनएल ने इस संबंध में नगर पालिका को नोटिस दिया है। टीडीएम की मानें तो लाइन क्षतिग्रस्त होने से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नगर पालिका से की जाएगी। हालांकि ईओ नगर पालिका ने किसी तरह का नोटिस मिलने की बात से इंकार किया है।
तीन लाख के घाटे में चला गया बीएसएनएल
बदायूं। बीएसएनएल की 400 और 200 पेयर की दो लाइन ठप होने से विभाग को करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। पांच दिन से 200 बेसिक फोन ठप हैं। इतना ही नहीं कई इलाकों में ब्राडबैंड सेवा ने भी दम तोड़ दिया है। हालांकि, नुकसान का अभी आंकलन नहीं लगाया गया है लेकिन अनुमान है कि इससे करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


अब तक लैंडलाइन सेवा बहाल न होने का अफसोस है। टीम लगी हुई है। फाल्ट तलाश कर लिया गया है। उम्मीद है कि गुरुवार शाम तक सेवा बहाल हो जाएगी। लाइनें नगर पालिका की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई हैं। नगर पालिका को भी नोटिस दे दिया गया है। -वीपीएस यादव, टीडीएम बीएसएनएल


बीएसएनएल की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। यह बीएसएनएल की लापरवाही है। शहरी क्षेत्र में कहां-कहां लाइन हैं इस बारे में नगर पालिका को जानकारी दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।-ललतेश सक्सना, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें