फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की गति धीमी देख डीएम का पारा चढ़ा

Thu, 13 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गति धीमी देख डीएम का पारा चढ़ा 
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों के निर्माण की गति धीमी देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने 15 दिनों में शौचालयों का निर्माण पूरा करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इसमें लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को डीएम ने शौचालय निर्माण और खुले में शौचमुक्त गांव की प्रगति के बारे में गहन समीक्षा की। चालू वित्तीय वर्ष में लोहिया ग्रामों के लिए 6113, ओडीएफ  हेतु 436 तथा सांसद आदर्श ग्राम में 100 समेत 6649 शौचालयों के निर्माण लिए सात करोड़ 97 लाख 88 हजार रुपए की धनराशि तीन माह पूर्व ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई थी। इसके सापेक्ष अब तक 3168 शौचालयों का निर्माण कार्य ही पूरा हुआ है, जो  
महज 45 प्रतिशत है। इससे डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
सालारपुर ब्लाक के लोहिया ग्राम तिसंगा में 181 के सापेक्ष 91, पलिया झंडा में 284 में 85, वजीरगंज के दिसौलीगंज में 159 में 80, उसावां के ग्राम नौली फतुआबाद में 187 में 46, आसफपुर के दबतौरा में 204 में 55, सहसवान के कौल्हाई में 477 में 37, दहगवां में 417 में 100 शौचालयों का निर्माण तीन माह में पूरा हो पाया। डीएम ने सचिवों को 15 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मोहलत दी है। इसके बाद कार्रवाई चेतावनी दी। कहा कि लोहिया गंावों में नोडल अधिकारियों को लगाकर शौचालय निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाएगी।
विज्ञापन

गंगा किनारे के पांच ब्लाकों की 39 ग्राम पंचायतों में 12521 शौचालय बनाने का लक्ष्य के सापेक्ष 2940 शौचालयों के निर्माण हेतु धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें अब तक 2879 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। शेष शौचालयों का शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। ओडीएफ के लिए विशेष जागरूकता अभियान की जरूरत है। इस दौरान सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव, प्रभारी डीपीआरओ जयसिंह यादव, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, जल निगम अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें