हिमाचल प्रदेश के नगरौत बागवान में आयोजित ओपन नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मानसी चामुंडा ने
बदायूं। मानसी चामुंडा ने हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में ओपन नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 49 किलोग्राम भाग वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफएफ) की ओर से नेशनल यूथ पुरुष एवं महिला ओपन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शहर के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी मानसी चामुंडा ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने 49 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इससे पहले दिल्ली में 2018-19 में 66वां नेशनल स्कूल गेम हुआ था। वहां पर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मोदी नगर में 2022 में उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल वूमेन रैंकिंग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जून 2022 में भारतीय भारोत्तोलन संघ की ओर से मेक्सिको के लियोन में और जुलाई 2022 में उज़बेकिस्तान के ताशकंद में खेलते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया था।