फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चेहल्लुम पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने सिटी मजिस्ट्रेट व सभी एसडीएम को चेहल्लुम पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय द्वारा मजलिस, मातम आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसलिए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कोई नई परंपरा शुरू न हो। डीएम ने सफाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली की निर्बाध व्यवस्था कराने के निर्देश स्थानीय निकाय और विद्युत विभाग को भी दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो या फोटो पोस्ट न होने पाए, इस पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 (पूर्व धारा 144) लागू है। संवाद
विज्ञापन


अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुंवरगांव। जन्माष्टमी और चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद पाल सिंह ने कहा कि त्योहारों में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। निर्धारित समय व तिथि पर ही त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर यशवीर सिंह गौतम, अरविंद रावत, राम शर्मा, अवनीश शंखधार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें