एमजीपी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे हरीश अनेजा मेमोरियल उझानी प्रीमियर लीग में रविवार को डीएम इलेवन और टीम टूर्नामेंट चेयरमैन के बीच मैत्री मैच हुआ। टीम टूर्नामेंट चेयरमैन ने पहले खेलते हुए 106 रन का लक्ष्य रखा लेकिन डीएम इलेवन ने नौ विकेट शेष रहते जीत हासिल की ली। डीएम पवन कुमार ने सर्वाधिक 58 रन बनाकर मैन ऑफ मैच का पुरस्कार भी पाया।
प्रात: 10 बजे डीएम इलेवन और टीम टूर्नामेंट चेयरमैन राजन मेंदीरत्ता मैच की शुरूआत हुई। चेयरमैन टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। बल्लेबाजों में केडी सिंह ने 42 और समीर के 17 रन का टीम को सहयोग मिला। डीएम इलेवन के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का भी मौका नहीं दिया। जवाब में डीएम इलेवन की ओर से क्रीज पर पहुंचे डीएम पवन कुमार और जहीर खांन ने अच्छी शुरूआत की। जहीर तीन रन बनाकर आउट हो गए। बाद में डीएम और अमित सक्सेना ने नाबाद पारी खेलकर टीम का जीत दिला दी।
डीएम पवन कुमार ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। अमित सक्सेना ने 22 रन का सहयोग किया। टीम टूर्नामेंट की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण बेहद खराब रहा। खराब क्षेत्ररक्षण की वजह से ही डीएम इलेवन को 22 रन अतिरिक्त के रूप में हासिल हुए। डीएम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उधर, लीग मैच में योगी रॉर्क्स और एमआरएस ग्रुप के बीच मुकाबले शुरू होने से पहले उद्योगपति रजनी अनेजा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से राजन मेंदीरत्ता और भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर हिना अनेजा, अमरपाल सिंह ‘रोंपी’, अरुण अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमित माहेश्वरी, पंकज सक्सेना, प्रियंका, मीरा और नवेद खांन आदि मौजूद थे।