डीएम ने रोते बच्चे को दिलाए जूते और ट्रैक सूट
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन करने गए डीएम पवन कुमार ने एक प्रतिभागी को नंगे पैर और गर्म कपड़े पहने बिना देखा तो फौरन उसे जूते और कपड़े दिलवाने के निर्देश दिए।
वजीरगंज ब्लॉक छात्र नरेंद्र को नंगे पैर बिना गर्म कपड़े पहने हुए रोता देखकर डीएम ने उससे रोने की वजह पूछी तो वह नहीं बता सका। इस पर डीएम ने स्थिति भांपते हुए कपड़े और जूते दिलवाए। ट्रैक सूट और जूते पहनकर डीएम के सामने पहुंचे बच्चे के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।