फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम व एसएसपी ने सहसवान के मुख्य बाजारों में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 06 Nov 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सहसवान क्षेत्र में पैदल गश्त करते डीएम और एसएसपी। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना सहसवान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कस्बा में प्रत्येक दिन फुट पेट्रोलिंग करने व पुलिस सक्रियता बनाए रखने को निर्देशित किया। शहर में त्योहारों के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए, इसके लिए प्रत्येक चौराहे व मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ थाना पुलिस को भी तैनात कराएं।
अधिकारियों ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत लगने वाले पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। फायर सर्विस व पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर आमजनता की रात्रि में भी आवाजाही रहती है, जिस कारण कोई घटना घटित न हो, इसके लिए रात्रि ड्यूटियों एवं थाना मोबाइल को सतर्कतापूर्वक भ्रमणशील रहकर गश्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें