अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को नियमित निरीक्षण, सतर्क निगरानी तथा बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क
ज्येष्ठ पूर्णिमा सहित आगामी आयोजनों और सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन जिले की संवेदनशील संस्थाओं की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति का आकलन किया।