बदायूं। सोमवार दोपहर दिल्ली हाईवे पर बसावनपुर और सबदलपुर के बीच सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर के कांवड़िए उझानी क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर बुर्रा पर जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में शेखपुर के पास ही अचानक डीजे लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और डीजे सिस्टम सड़क पर पलट गई। इस दौरान सहसवान क्षेत्र के राजू और सुनील जख्मी हो गए, जबकि अन्य सभी कांवड़िए सुरक्षित रहे। सूचना ने घायलों को सीएचसी सहसवान भिजवाया। संवाद
-