फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से रोका  तो होगी भूख हड़ताल

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक का एलान 
दूसरे धार्मिक स्थलों पर पहले रोक लगाए जाने की मांग 
सावन में कांवड़ चढ़ाने के लिए जाने के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाए जाने का विरोध अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने किया है। पटेल ने कहा कि कावंड़िए डीजे जरूर बजाएंगे और उन्हें रोका गया तो वे लोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। कहा कि कावंड़िया डीजे पर धार्मिक गीतों और भजनों को बजाते हैं, जिससे उन लोगों की धार्मिक यात्रा आसानी से पूरी हो जाती है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने से उन लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन

पटेल ने कहा कि दूसरे धर्म के त्योहारों पर पूरी रात तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं, लेकिन उस पर रोक नहीं लगाई जाती है। प्रदेश सरकार एक धर्म के लोगों को डीजे बजाने की छूट देती है तो दूसरे पर प्रतिबंध लगाती है। यह भेदभाव अब नहीं चलेगा। पटेल ने कांवड़ियों से कहा कि वे लोग डीजे जरूर बजाएं, यदि उन्हें रोका जाए तो वहीं पर भूख हड़ताल शुरू कर दें। इसके बाद पुलिस जेल भेजने की धमकी दें तो घबराएं नहीं। कहा कि धर्म की यात्रा का विरोध करने पर श्रद्धालु जेल जाने से भी न घबराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें