फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोली लगने से घायल डीजे संचालक की मौत, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी ने की थी फायरिंग

Mon, 18 Aug 2025 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में 14 अगस्त की रात डीजे संचालक को गोली मारी गई थी। तब से उसका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
आरोपी को भेजा जा चुका है जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गोली लगने से घायल डीजे संचालक ने बरेली के अस्पताल में सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। 14 अगस्त की रात डीजे बजाने के विवाद में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव ने लाइसेंस बंदूक से डीजे संचालक के सीने में गोली मारी थी। आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उधर, बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। डीजे संचालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी अजय (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह शादी समारोह में डीजे बजाने का काम करता था। 13 अगस्त की देर शाम अजय का पड़ोस के रहने वाले आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सुमित उर्फ समीर सागर से डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। 14 अगस्त की रात अजय अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच सुमित अपने पिता रामेश्वर दयाल की लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां आ धमका और उनसे बंदूक से अजय के सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

लाइसेंसी बंदूक से मारी थी गोली 
पुलिस ने अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसी रात अजय को बरेली ले गए थे। जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, पुलिस ने अजय के पिता की तहरीर पर सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही से उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली थी। 
विज्ञापन


सोमवार को अजय ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जानलेवा हमले की धारा में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम करने की कार्रवाई की। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त जेल जा चुका है। अभियुक्त पर दर्ज मुकदमे को तरमीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें