फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिव्यांग पहलवान जगदीश ने पीलीभीत के सुल्तान को हराया

विज्ञापन
दहगवां में चल रहे मनोकामेश्वर मेले में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। दातागंज के दिव्यांग पहलवान जगदीश ने पीलीभीत के सुल्तान को चित कर जीत दर्ज कराई है। नगर में चल रहे मनोकामेश्वर मेला नुमाइश व दंगल के दूसरे दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। शाम छह बजे तक 40 कुश्तियों में पहलवानों ने दम दिखाया। 10 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

मेले में छतारी से आए बाल पहलवान अभय ने सिकंदराराऊ के तालिब इमरान को, सियारपुर के विशेष ने मई के रमेश मई को, कासंगज के धर्मेंद्र ने भदरौल के आमिर को और लखनऊ के राधे ने दातागंज के भूरे को चित कर दंगल अपने नाम किया। दर्शकों ने पहलवानों को नकद इनाम भी दिया। इस मौक़े पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, माधव गुप्ता, अंकित गुप्ता, विजेंद्र यादव, पिंटू मोदी, जुगनू सैफी, ललतेश शाक्य, ऐके कुरैशी, सोहनलाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें