फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर दिव्यांग व्यक्ति की मौत

सार

शहर में इंदिरा चौक के नजदीक रोडवेज बस से कुचलकर 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति रामकिशोर की मौत हो गई।कंचनपुर गांव के नजदीक किसी वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय मोची लांगुरिया की मौत हो गई।संवाद सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ी रोडवेज बस।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते रामकिशोर के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। शहर में इंदिरा चौक के नजदीक रोडवेज बस से कुचलकर 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति रामकिशोर की मौत हो गई। वह इंदिरा चौक पर सड़क पार कर रहे थे, तभी दातागंज तिराहे की ओर से आई रोडवेज बस ने कुचल दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दिव्यांग के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी निवासी रामकिशोर बृहस्पतिवार रात इंदिरा चौक स्थित कदीर मार्केट गए थे। उनके भाई चरन सिंह के मुताबिक पैर में चोट लगने से रामकिशोर दिव्यांग हो गए थे। वह कदीर मार्केट से निकलकर सड़क पार कर रहे थे, तभी दातागंज की ओर से तेज रफ्तार में आई रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया, लेकिन उसका चालक भाग गया।
सूचना पर कुछ देर बाद थाना पुलिस पहुंच गई। उसी समय परिवार वाले भी आ गए। वह रामकिशोर को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में ले ली है। मृतक के भाई चरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोची की मौत
अलापुर। कंचनपुर गांव के नजदीक किसी वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय मोची लांगुरिया की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक लांगुरिया अलापुर कस्बे में जूते-चप्पलों की मरम्मत की दुकान करते थे। वह बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर पैदल ही घर लौट रहे थे। बताते हैं कि वह अपने गांव के नजदीक पहुंचे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। संवाद

सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़ी रोडवेज बस। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें