फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननाखेड़ा में डेंगू का प्रकोप, एक दिन में छह मरीज और मिले

सार

उझानी ब्लॉक के गांव ननाखेड़ा में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से ननाखेड़ा में शुक्रवार को भी कैंपों का आयोजन किया गया।गांव में लगातार कैंप के दौरान अब तक यहां डेंगू के 18 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
ननाखेड़ा में पायराथ्रेम का छिड़काव करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। उझानी ब्लॉक के गांव ननाखेड़ा में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से ननाखेड़ा में शुक्रवार को भी कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में डेंगू के छह और मलेरिया के तीन मरीज मिले हैं। अब तक गांव में 18 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

ननाखेड़ा गांव में पिछले दिनों प्रभा और सुल्तान बेग की बुखार से मौत हो गई थी। प्रभा ने बरेली के अस्पताल में दम तोड़ा था और सुल्तान बेग की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जान चली गई। इसके बाद से स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीमें गांव में लगातार कैंप कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया था कि प्रभा की मौत का कारण संदिग्ध डेंगू था। गांव में लगातार कैंप के दौरान अब तक यहां डेंगू के 18 मरीज मिल चुके हैं।
शुक्रवार को ननाखेड़ा में एक ही दिन में छह लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत, मलेरिया निरीक्षक तनवीर सिंह ने भी शुक्रवार को गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया तो यहां बुखार के भी 32 मरीज मिले हैं। डेंगू के तीन गंभीर मरीजों को शुक्रवार को गांव से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार को 50 अन्य लोगों का एलाइजा सैंपल भी जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें