सीनियर बालिका वर्ग की 100 एवं 200 मीटर दौड़ में बरेली प्रथम, 1500 मीटर में बदायूं, 2000 मीटर में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद में बरेली, ऊंची कूद और गोला फेंक में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा।
जूनियर बालक वर्ग की 100 एवं मीटर दौड़ में बरेली, 400, 800, 1500, 3000 मीटर में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद में बदायूं, ऊंची कूद में बरेली, त्रिकूद में बदायूं, गोला फेंक में बरेली, चक्का फेंक और पोलवॉल्ट में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बदायूं, 200 मीटर में बरेली, 400 मीटर बरेली एवं 800 मीटर में बरेली, 1500 मीटर में बदायूं, 3000 मीटर में बरेली प्रथम स्थान पर रहा। ऊंची कूद और लंबी कूद में बरेली, गोला फेंक में बदायूं, चक्का फेंक में बरेली, पोलवॉल्ट में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा।
सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में बदायूं, 400 मीटर में शाहजहांपुर, 600 मीटर में बरेली प्रथम स्थान पर रहे। ऊंची और लंबी कूद में बदायूं, गोला फेंक में बरेली और डिस्क थ्रो में बदायूं प्रथम स्थान पर रहे।
सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बदायूं, 200, 400 एवं 600 मीटर में बरेली प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक में बदायूं प्रथम स्थान पर रहा।
इस मौके पर रैली की संयोजक डीआईओएस बीना यादव की मौजूदगी में सह संयोजक डॉ. योगेश्वर सिंह, रोहित जेम्स, विनय कुमार, ईशदत्त यादव, अहिलकार सिंह, दीपेश सिंह, दीपक सक्सेना, बृजेंद्र कुमार, विवेक जौहरी, श्रीराम, रीतेश, अनूप, छोटेलाल, राजेश गुप्ता, तेजपाल सिंह, विजय, सुरेश सिंह, रमेश सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, डॉ. अमलेश गुप्ता ने व्यवस्थाएं देखीं।