फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में घंटाघर चौराहे पर बनेगा डिवाइडर, होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पालिका बोर्ड की बैठक में बाईपास पर बिजली व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास हुआ था। शुक्रवार दोपहर डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने उझानी से लेकर बदायूं तक बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने बाईपास के संजरपुर मोड़ को सेंटर प्वाइंट बताया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हेमंत कुमार और उझानी नगर पालिका के ईओ डॉ. डीके राय को निर्देश दिया कि बाईपास पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। पीडब्ल्यूडी की ओर से बाईपास पर डिवाइडर का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर का निर्माण पूरा होगा। बदायूं मोड़, संजरपुर मोड़ और आंबेडकर चौराहे का विशेष रूप से सौंदर्यीकरण होना है। बाईपास के अलावा अफसरों ने सौंदर्यीकरण कराने के लिए उझानी मेन मार्केट में मौका मुआयना किया। मेन मार्केट में घंटाघर चौराहे पर डिवाइडर बनाए जाने का प्रस्ताव है। बिजली के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक मौका मुआयना करने के दौरान डीएम ने एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य व अन्य अफसरों से कई बिंदुओं पर चर्चा की। बता दें कि बाईपास समेत प्रमुख प्वाइंटों के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पिछले महीना एसडीएम पारसनाथ मौर्य की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी और पालिका के अफसरों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसके बाद पालिका ने सौंदर्यीकरण कराने को डीएम को प्रस्ताव भेजा था। ईओ ने बताया कि डिवाइडर निर्माण के लिए प्वाइंटों को चिन्हित किया गया है, उन पर विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें