बरेली में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र।स्रोत-स्वयं
बदायूं। अंडर-19 शतरंज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्रों ने परचम लहराया है। मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए हुआ। इसमें जिले से सत्यम और राहुल आर्य शामिल हैं।
68वीं मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को तिलक इंटर कॉलेज बरेली में हुआ। इसमें बदायूं के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज छात्रों ने सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।
सब जूनियर, जूनियर वर्ग में जिले को निराशा हाथ लगी, लेकिन सीनियर वर्ग के अंडर-17 में सत्यम सक्सेना टॉप पर रहे। उन्होंने अपने चारों राउंड में जीत हासिल की। ऐसे में उनको 10 में से 10 अंक दिए गए। जबकि राहुल ने चार में से तीन मैच अपने नाम किए और एक में हार का मुंह देखना पड़ा। उनको चयनकर्ताओं ने छह अंक दिए। जिसके आधार पर उनको चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ा। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज रमेश सिंह ने बताया कि शतरंज में एक टीम में पांच सदस्य होते हैं। ऐसे में प्रदेश स्तर सत्यम, राहुल के अलावा अन्य जनपद के अनुज कुमार, अर्पित गंगवार और अंश भी प्रदेश स्तरीय टीम का हिस्सा बनेंगे।