फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जाम हटा रहे होमगार्ड को राहगीर ने पीटा, हंगामा

Thu, 12 Sep 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ई चौक पर यातायात कर्मचारी होमगार्ड विनय कुमार बुधवार करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक जाम लग गया। जाम को हटवाते समय एक बाइक सवार युवक होमगार्ड से भिड़ गया। आरोप है कि युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट भी की। जाम के बीच काफी देर तक हंगामा हो गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर कोई नहीं मिला। होमगार्ड से तहरीर देने को कहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें