फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राशन की दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम अवनीश राय के निर्देश पर अंत्योदय कार्ड धारक व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को शुक्रवार से 30 नवंबर तक खाद्यान्न का निशुल्क वितरण कराया जाएगा। डीएम ने कोटेदारों को वितरण पर्ची पर गेहूं-चावल का मूल्य शून्य अंकित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल, कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। पात्र गृहस्थी धारकों को प्रति व्यक्ति 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल मिलेगा। वितरण ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से होगा। प्रत्येक दुकान से न्यूनतम 10 लाभार्थियों का वितरण आईरिस स्कैनर से किया जाएगा। वितरण सुबह 8 से 12 व अपराह्न दो से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें