बारात में हुई मारपीट में घायल समर और विजेंद्र। संवाद
- फोटो : smvad
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ौली गांव में बृहस्पतिवार रात बरात चढ़ने के दौरान हुए विवाद में तीन बराती घायल हो गए। गांव के कुछ लोगों पर बरातियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
बितरोई निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके गांव से बरात गढ़ौली गांव आई थी। बरात चढ़ने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक बरातियों के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट में समर कश्यप, बिजेंद्र कश्यप और दीपक कुमार घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।