फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर बैठीं महिलाएं, रेलवे अफसर से नोकझोंक

Mon, 14 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मालगोदाम रोड पर हंगामा की शुरूआत दोपहर में उस वक्त हुई जब रेलवे के खंड अभियंता (निर्माण) एलएन मीना आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही कालोनी के लोगों ने महिलाओं की मौजूदगी में निर्माणाधीन सड़क को खोद कर नाली के पानी के निकास के लिए सीमेंटेड पाइप डाल दिया था। खंड अभियंता और आरपीएफ के दरोगा उदयराज ने मजदूरों से पूरे मामले की जानकारी की हासिल कर जेसीबी की मदद से पाइप को उखाड़ कर फेंकवा दिया। कालोनी के लोगों के बुलावे पर पहुंचे सपा नेता सुरेशपाल तोमर ने स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे अफसरों से बात की। पुलिस कार्रवाई की धमकी पर बिफरे सपा नेता ने आरपीएफ दरोगा को भी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दे डाली। दरोगा और सपा नेता के बीच नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

नाली के मुद्दे पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से गुस्साई महिलाओं ने कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक को घेर लिया। महिलाएं पटरियों पर बैठ गईं। खंड अभियंता और दरोगा ने उन्हें समस्या का समाधान वार्ता के जरिए करने को भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर महिलाओं के तेवर नरम पड़े। इसके बाद ही महिलाएं ट्रेन से पहले ट्रैक से हट गईं। खंड अभियंता श्री मीना ने बताया कि वह समस्या का समाधान खोजने के लिए शाम को विभागीय अफसरों से बात करेंगे। अगले दिन सोमवार को कोई न कोई हल ढूंढ़ लिया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में शशि, राजवती, कमलेश, रामश्री, अनीता, सुमन राठौर, हेमलता और ज्ञानादेवी आदि के अलावा सपा नेता के समर्थक भी शामिल थे।
...जब स्टेशन अधीक्षक को किया बैरंग
उझानी। मालगोदाम के निर्माणाधीन रोड को खोद कर पाइप डाले जाने की सूचना मजदूरों ने स्टेशन  अधीक्षक सुधीर कुमार यादव को दी तो वह रेलवे कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। महिलाओं की मानें तो अधीक्षक ने बातचीत करने की वजाय लताड़ना शुरू कर दिया। महिलाएं भी बिफर पड़ीं। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को आड़े हाथ ले लिया। विरोध की वजह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नाली को लेकर कालोनी में गुटबंदी शुरू
उझानी।  प्रेम मिल कालोनी की नालियों के पानी के निकास को लेकर रेलवे अफसरों और  लोगों के बीच चल रही रस्सकसी के बीच रविवार सुबह में जब निर्माणाधीन सड़क  खोदकर पाइप डालने की नौबत आई तो लोगों में से ही कुछेक व्यक्ति स्थान बदलने  पर जोर देने लगे। आपस में दो गुट बन गए। उनमें नोकझोंक भी हो गई। महिलाओं  में बंटी की ओर से कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ अफद्रता की शिकायत भी की  गई है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्ष के लोगों से बात कर  सच्चाई का भी पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें