फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मिड डे मील के लिए प्रधानाध्यापिका और रसोइया में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। प्राथमिक विद्यालय उघैती शर्की के मजरा टिटौली में मिड-डे मील के लिए शनिवार को हुए विवाद में रविवार को दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। जीरा और तेल के इस्तेमाल के लिए प्रधानाध्यापिका महिमा सक्सेना और रसोइया राजबाला के बीच कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की जानकारी हुई तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका और रसोइया ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें