फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ को निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं, फटकार

Thu, 27 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
एडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला और जिला महिला अस्पताल में गंदगी पर गुस्सा जताया
विज्ञापन

सीएमएस जिला अस्पताल को हिदायत दे गईं एडी हेल्थ
जिला और जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण को अचानक पहुंचीं एडी हेल्थ परमिला गौड़ को यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने दोनों अस्पतालों की सीएमएस को फटकार लगाई। अस्पतालों में गंदगी मिलने पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। हिदायत दी कि सफाई न करने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाए। उन्होंने दोनों अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एडी ने सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को भी निर्देश दिए कि वह समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करते रहें। 
एडी हेल्थ परमिला गौड़ बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा के साथ पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसूताओं से बात की, उनसे भोजन के बारे में पूछा। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएमएस डॉ. रेखा रानी की फटकार लगाई। इसके बाद एडी ने जिला अस्पताल का रुख किया। सबसे पहले वह इमरजेंसी में पहुंचीं। यहां मरीजों से बात की। इमरजेंसी में अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा से कहा कि सफाई न करने वाले कर्मचारियों के वेतन पर कैंची चलाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सीएमएस कक्ष में डॉक्टरों के साथ बैठक की। इसमें डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. आरएस यादव, डॉ. रियाज, डॉ. अमित वार्ष्णेय, डॉ. अवधेश कुमार रहे।
विज्ञापन

---------
तीन डॉक्टरों की टीम करेगी मॉनीटिरिंग
बदायूं। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलने पर एडी हेल्थ डॉ. परमिला गौड़ ने जिला अस्पताल की मॉनीटिरिंग के लिए तीन डॉक्टरों की कमेटी बनाने का आदेश दिया। कमेटी में जिला अस्पताल की मैटर्न भी रहेंगी। 
विज्ञापन

--------
सीएमओ ने जाना हादसे में घायलों का हाल
बदायूं। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद इमरजेंसी में भर्ती उझानी हादसे के घायलों का हाल जाना। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि मंगलवार को हादसे के दिन सीएमओ लखनऊ में एक मीटिंग में थे। उन्होंने लखनऊ में रहकर ही दर्जनों घायलों के इलाज की व्यवस्थाएं की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें