फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदलते मौसम से बढ़ी बीमारियां, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम बदलने के साथ ही जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 845 नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। महिला अस्पताल में 296 महिलाएं और बच्चे पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में 1444 मरीजों ने पर्चा बनवाने के बाद दवा ली।
विज्ञापन

आमतौर पर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी दो हजार के ऊपर रहती है। पिछले कुछ दिनों यहां आने वाले मरीजों की संख्या कम हुई थी। अब मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की भी अच्छी संख्या है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000-1200 तक रहती है। पिछले दिनों संख्या कम होने के बाद अब फिर से इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भी वायरल फीवर पीडि़त बच्चों की संख्या बढ़ी है। ईएमओ डॉ. नितिन कुमार सिंह का कहना है कि इन दिनों सर्दी-खांसी के साथ वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। वायरल में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। जुकाम बिगड़ जाने पर मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें