फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जूठा पत्तल न उठाने पर दिव्यांग को पीटा

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी के गांव पुसगवां चौराहे पर एक अनुसूचित जाति के दिव्यांग व्यक्ति को जूठा पत्तल सड़क पर फेंकना भारी पड़ गया। दुकानदार ने अपने बेटों के साथ उसके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

विरोध करने पर लाठी डंडों से उसे पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बिल्सी के गांव पुसगवां निवासी प्रताप पुत्र सोहनपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और दिव्यांग हैं। 15 जनवरी की शाम वह गांव दबिहारी से दावत खाकर घर के लिए लौट रहा था। साथ में भतीजा आकाश, रितिक, रिषभ, आरव और भतीजी गौरी थी। जब वह लोग पुसगवां चौराहे पर पहुंचे तो बच्चों ने पकौड़ी खाने की इच्छा जाहिर की।
इस पर बच्चों को पकौड़ी खिलाई और पत्तल को जमीन पर फेंक दिया गया। इसके बाद वह घर के लिए जाने लगे।
इसी बीच दुकानदार हरिओम, रामसेवक, नन्नू और भूरा ने उन्हें व बच्चों को रोक लिया। सड़क से पत्तल उठाकर इसे साफ करने के लिए कहा। जब उन्होंने मना कर दिया तो हरिओम समेत उसके बेटों ने जातिसूचक शब्द कहे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर लाठी डंडों के साथ मारपीट की।
बचाव करने पर बच्चों के साथ भी धक्कामुक्की की। जिससे वह घायल हो गए। इस बीच राहगीरों ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया। इसके बाद भी वह लोग धमकी देते रहे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हरिओम, रामसेवक, नन्नू निवासी गांव दबिहारी और भूरा निवासी गढ़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें