फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंदा नाला बना मुसीबत, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
वजीरगंज में गंदगी से पटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर पंचायत के अधिकारी भले ही नालों की सफाई का दावा कर रहे हों लेकिन आंबेडकर पार्क के पास स्थित नाला पूरी तरह चोक पड़ा हुआ है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन बार-बार शिकायत के बाद भी नाले की सफाई नहीं करवाता। नाला पॉलीथिन, कूड़ा-करकट, पत्तल, साग-सब्जी का अवशिष्ट समेत अन्य प्रकार की गंदगी से पटा पड़ा है। गंदगी के कारण नाले का पानी भी सड़ रहा और बदबू छोड़ रहा है। लोग इधर से निकलते हैं ताे नाक पर रुमाल रखकर निकलना होता है।
दुर्गंध से दुकानदार भी परेशान हैं। नाला क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तुरंत नाला साफ कराए जाने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें