फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं को जल्द मिल सकती है दिल्ली और लखनऊ सीधे ट्रेन की सौगात

सार

बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।तीन और छह अक्तूबर से इन ट्रेनों का बदले हुए समय पर संचालन होगा।कासगंज-बरेली रूट पर बदायूं होते हुए लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेनों के संचालन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा शुरू करने की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर राज्य विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा के अनुरोध पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को लिखकर इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर अंत तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन बरेली-कासगंज रेल रूट ब्रॉडगेज होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा भी शुरू हो जाएगी, लेकिन कई बाद भी लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो सका। अब रेलमंत्री ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है, तो उम्मीद बढ़ गई है। इधर, रेलवे ने दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाकर नवंबर अंत तक कर दिया है। इनमें मुंबई बांद्रा टर्मिनल-इज्जतनगर और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल हैं।
बदायूं के यात्रियों को ऐसे मिलेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 09005 मुंबई बांद्रा टर्मिनल-इज्जतनगर एक्सप्रेस तीन अक्तूबर से हर शुक्रवार और रविवार को दिन में दो बजकर तीन मिनट पर फर्रुखाबाद, कासगंज, गंजडुंडवारा कासगंज होते हुए बदायूं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09006 शनिवार और सोमवार को इज्जतनगर-मुंबई बांद्रा टर्मिनल इज्जतनगर से चलकर नौ बजकर 20 मिनट पर बदायूं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09075 छह अक्तूबर से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस मथुरा से चलकर हर बुधवार को सुबह 9:45 बजे बदायूं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल काठगोदाम से चलकर बरेली होते हुए हर बृहस्पतिवार को को रात 9:22 बजे बदायूं पहुंचेगी।
विज्ञापन

आमजन के साथ व्यापारियों को भी मिलेगा लाभ
बदायूं से सीधे दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा शुरू होने के बाद आम जनता के साथ व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। अभी तक दिल्ली-लखनऊ की यात्रा के लिए लोग बस सेवा पर ही निर्भर हैं। बरेली से दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा है। ज्यादातर व्यापारी दिल्ली से ही माल मंगाते हैं। रेल सेवा न होने के कारण ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा खर्च करना होता है। रेल सेवा शुरू होने के बाद व्यापार भी आसान हो जाएगा।
मुंबई बांद्रा टर्मिनल- इज्जतनगर एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस समर स्पेशल का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने नवंबर तक बढ़ा दिया है। तीन और छह अक्तूबर से इन ट्रेनों का बदले हुए समय पर संचालन होगा। कासगंज-बरेली रूट पर बदायूं होते हुए लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेनों के संचालन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें