फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाटू श्याम धाम के लिए शुरू होगी सीधी रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं डिपो को जल्द मिलेंगे दो बसों के संचालन परमिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के लिए जल्द सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो जाएगी। बदायूं डिपो को इस रूट पर बसों के संचालन के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह तक दो परमिट मिल जाएंगे। जयपुर से खाटू श्याम की दूरी करीब 80 किमी है।
विज्ञापन

बदायूं से बड़ी संख्या में भक्त खाटू श्याम दर्शन के लिए जाते हैं। बदायूं से खाटू श्याम तक सीधी बस सेवा न होने के कारण उनको समस्या होती है। साथ ही समय और रुपयों की भी बर्बादी होती है। भक्तों को लंबी यात्रा भी टुकड़ों में करनी होती है। अभी बदायूं से राजस्थान के जयपुर तक ही बस सेवा उपलब्ध है। सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद खाटू श्याम के भक्तों की यह समस्या दूर हो जाएगी। एआरएम धर्णेंद्र चौबे ने बताया कि बदायूं-खाटू श्याम धाम के बीच दो बसों का संचालन किया जाएगा। रोजाना एक बस रवाना होगी। मार्च के दूसरे सप्ताह तक परमिट मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोग काफी समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा के संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें