फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: बदायूं से जयपुर-अजमेर का सफर हुआ आसान, टनकपुर और रुद्रपुर के लिए भी रोडवेज बस सेवा शुरू

Mon, 13 Apr 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं से जयपुर और अजमेर का सफर अब आसान हो गया है। बदायूं डिपो से जयपुर और अजमेर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। ये बसें मथुरा होकर जाएंगी। इसके साथ ही रुद्रपुर और टनकपुर के लिए भी बसों का संचालन शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से जयपुर, अजमेर, टनकपुर और रुद्रपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। सोमवार से बदायूं डिपो की ओर से कुल पांच बसों का संचालन प्रारंभ किया गया। इससे यात्रियों को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से निजात मिलेगी। मथुरा-वृंदावन के साथ ही राजस्थान और उत्तराखंड का सफर भी आसान हो जाएगा। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में काफी सुविधा मिलेगी। अब लोग सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे, इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
नई बस सेवा शुरू होने से बदायूं से राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उत्तराखंड के टनकपुर और रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले यात्रियों को बीच-बीच में बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे समय अधिक लगता था और असुविधा भी होती थी। अब सीधी बस सेवा से सफर आसान और सुगम हो गया है।

जारी की गई बसों की समय सारिणी
रोडवेज की ओर से बसों की विस्तृत समय सारिणी भी जारी कर दी गई है, ताकि यात्री अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकें। बदायूं-बरेली-अजमेर (वाया मथुरा) बस संख्या 1713, यह बस बदायूं से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर बरेली, मथुरा, बालाजी होते हुए जयपुर और फिर अजमेर पहुंचेगी। वापसी में अजमेर से सुबह 6:05 बजे चलकर जयपुर, मथुरा होते हुए रात 9:50 बजे बदायूं पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं-बरेली-रुद्रपुर-जयपुर (वाया मथुरा) बस संख्या 9916, 8414 यह बस सुबह 10 बजे बदायूं से चलकर रुद्रपुर पहुंचेगी और फिर शाम को वापस बदायूं आएगी। इसके बाद रात्रि में जयपुर के लिए रवाना होकर सुबह गंतव्य तक पहुंचेगी। बदायूं-बरेली-टनकपुर-जयपुर (वाया मथुरा) बस संख्या 3596, 7210 यह बस सुबह 8:30 बजे बदायूं से चलकर टनकपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात्रि में जयपुर के लिए रवाना होकर सुबह छह बजे जयपुर पहुंचेगी और वापस बदायूं आएगी।

दिल्ली की ट्रेन चलने से रोडवेज को 20 प्रतिशत घाटा
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा से रोडवेज को करीब बीस प्रतिशत का नुकसान होगा। लेकिन इस काम को उन्होंने सराहनीय बताया। कहा कि रोडवेज गांव गांव लोगों को सफर कराने का काम कर रही है। हर पंद्रह मिनट पर दिल्ली के लिए बस सेवा है। बताया राजस्व वसूली मामले में बदायूं डिपो इस समय पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें