फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष बने दिनेश गुप्ता थापा

विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी।स्रोत:संगठन
विज्ञापन
बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक बुधवार को प्रदेश मंत्री पवन जैन के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता थापा ने अपने साथी व्यापारियों के साथ संगठन की सदस्यता ली। उनको संगठन का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में जुलूस निकाला गया। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। जिससे प्रेरित होकर व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली है। प्रदेश मंत्री पवन जैन ने कहा कि दिनेश गुप्ता थापा जैसे वरिष्ठ व्यापारी के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिली है। यह सदस्यता अभियान आगे भी चलता रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही एक भव्य जिला सम्मेलन आयोजित कर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल रस्तोगी, वीनू रस्तोगी, देवेंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, टोनी खन्ना, राजू बत्रा, प्रमोद बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें