बदायूं के पहले राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बाउंड्रीवॉल खड़ी कर जगह की घेराबंदी की जा चुकी है। मेन बिल्डिंग और हॉस्टल के लिए टेंडर घोषित हो चुके हैं। कॉलेज निर्माण को 18 महीने का समय निर्धारित किया गया है, ताकि बदायूं में कन्याएं शिक्षा क्षेत्र में एक कदम आगे और बढ़ा सकें।
कन्या डिग्री कॉलेज के निर्माण को शासन की ओर से 11.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति कराई जा चुकी है। कॉलेज के लिए पूर्व में चिह्नित नगर कोतवाली के समीप की जगह को बाउंड्रीवॉल से घेर कर सुरक्षित कर लिया गया है। मेन बिल्डिंग और हॉस्टल के लिए टेंडर बरेली में आमंत्रित हो चुके हैं। कॉलेज का निर्माण जल्दी हो इसके लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को केवल 18 माह का समय दिया गया है। टेंडर हो जाने के बाद निर्माणदायी संस्था पर समय सीमा लागू हो जाएगी।
बदायूं में कन्या डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का काम हमारी संस्था कराएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जो समय सीमा कॉलेज भवन निर्माण को दी गई है। उसी समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
- फकीरचंद, एई, राजकीय निर्माण निगम
ज्यारत रोड की सफाई की मांग
बदायूं। उप्र पंचायती राज परिषद के तहसील अध्यक्ष कल्लू अब्बासी ने नगर पालिका परिषद के ईओ को शिकायती पत्र देकर कबूलपुरा छोटी ज्यारत मार्ग पर सफाई न रहने की बात कही है। बताया गया है कि इस मार्ग से जायरीन निकलते हैं। इससे दुर्गंध आती है। अब्बासी ने इस मार्ग पर सफाई कराए जाने की मांग की है।