फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड्ढा खोदने से बरेली-आगरा हाईवे थमा, तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
बरेली-आगरा हाईवे पर बाईपास चौराहे के पास एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। बरेली-आगरा हाईवे पर बाइपास चौराहे के पास एक्सप्रेस-वे के पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदा गया गड्ढा मंगलवार को यातायात पर भारी पड़ गया। निर्माण कार्य के चलते दोपहर 3:30 बजे वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते बाईपास पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सैकड़ों वाहन चालक करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर नवादा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को अलग-अलग रूटों पर डायवर्ट किया और चौराहे पर फंसे वाहनों को निकलवाया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6 बजे के आसपास यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


सीओ यातायात सुनील कुमार ने बताया कि हाईवे पर पिलर का फाउंडेशन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से जाम लगा था। अब हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें