फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डायट का सवा करोड़ से होगा उच्चीकरण, 20 लाख अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सवा करोड़ रुपये की लागत से डायट का उच्चीकरण किया जाएगा। यहां प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) और व्याख्यान कक्ष (लेक्चर रूम) बनाए जाएंगे। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था का चयन भी हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। कई मर्तबा डायट में जगह कम पड़ जाती है। इसकी वजह से दो शिफ्टों में ट्रेनिंग देनी पड़ती है। इसे लेकर लगातार डायट प्रशासन लगातार शासन से पत्राचार कर रहा था। इस पर शासन ने डायट के उच्चीकरण का फैसला लिया । अब डायट परिसर में एक ऑडिटोरियम, दो हाॅल, दो कक्षा कक्ष और शौचालयोंं का निर्माण कराया जाएगा। करीब सवा करोड़ रु़पये से ये काम होंगे। शासन ने कार्यदायी संस्था को 20 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


उच्चीकरण के बाद डायट में कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इससे ट्रेनिंग, बैठक आदि कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। - मनीश कुमार, प्राचार्य डायट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें