फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट निर्धारित प्रारूप पर मांगेगा शिक्षामित्रों की सूचना

Tue, 28 Apr 2015 07:29 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी तरह की रेग्यूलर शिक्षा लेने वाले, साथ ही मानदेय लेने वाले शिक्षामित्रों का रिकार्ड जानने के लिए जहां डायट संस्थान ने बीएसए कार्यालय और बीईओ से सहायक अध्यापक पर समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों का डाटा मांगा है। वहीं अपनी तरफ से एक प्रारूप तैयार कर सूचना मांगने पर भी विचार किया है। जिसमें सभी तरह के बिंदु शामिल किए जाएंगे, जिससे शिक्षामित्र की पूरी कुंडली सामने आ जाएगी। इसी क्रम में दस्तावेज भी लगे होंगे। सबसे बड़ी बात कि यह जानकारी सिर्फ दूसरे बैच के समायोजित हो रहे शिक्षामित्रों से ही नहीं बल्कि अभी तक सहायक अध्यापक पर समायोजित हो चुके शिक्षामित्रों की भी मांगी जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

काबिलेगौर हो कि शासन के निर्देशों के क्रम में पहले बैच के बाद दूसरे बैच के शिक्षामित्रों को समायोजित किए जाने के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। इस दौरान कई शिक्षामित्रों के कागजात फर्जी निकले तो कई के प्रमाणपत्रों में धांधली होने पर वे स्वयं ही चले गए। वहीं बिना विभाग के अनुमति लिए रेग्यूलर तरीके से किसी तरह की पढ़ाई करने के साथ उस अवधि का मानदेय लेने वालों का मामला भी सामने आया है। लिहाजा इसे गंभीरता से लेते हुए डायट प्राचार्य ने बीएसए कार्यालय से जहां ऐसे शिक्षामित्रों का रिकार्ड मांगा है, वहीं बीईओ से इस संबंध में जानकारी ली गई है। इतना ही नहीं पारदर्शिता रखने के लिए डायट ने एक प्रारूप तैयार कर जानकारी मांगने का विचार बनाया है।
प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग और समायोजन करना एक प्रक्रिया है। वहीं इनकी गहनता से जांच कराना भी जरूरी है। लिहाजा कई बिंदुओं को शामिल करते हुए एक प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिस पर बीएसए कार्यालय तथा बीईओ से सूचना मांगी जाएगी। इसमें समायोजित हो चुके और होने वाले दोनों शिक्षामित्रों की जानकारी मांगी जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें