फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वर्कशॉप में स्थानांतरित होगा डीजल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित डीजल पंप जल्द ही वर्कशॉप में स्थानांतरित होगा। इसकी प्रक्रिया करीब दो साल से चल रही थी। कार्य में देरी होने पर सेवा प्रबंधक धन जी राम ने बृहस्पतिवार को नाराजगी जाहिर की तब परिवहन निगम प्रशासन जागा।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप को शिफ्ट हुए दो साल से ज्यादा होने जा रहे हैं। इससे पहले वर्कशॉप भी रोडवेज बस स्टैंड के अंदर थी। यहीं पर सभी बसों की मरम्मत होती थी। बस स्टैंड पर इतनी जगह नहीं थी कि सभी बसें आराम से खड़ी हो सकें। इसको लेकर दातागंज रोड पर वर्कशॉप का निर्माण कराया गया।
उसी दौरान बताया गया कि बस स्टैंड पर स्थित डीजल पंप को भी वर्कशॉप में शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में उसी दौरान डीजल पंप शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान कई एआरएम आए और चले गए लेकिन डीजल पंप शिफ्ट नहीं हो पाया। पिछले दिनों एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने चार्ज संभाला। इसके बाद उन्होंने पंप को शिफ्ट कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई। फायर ब्रिगेड और वन विभाग से एनओसी मांगी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेवा प्रबंधक धन जी राम रोडवेज वर्कशॉप पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले डीजल पंप को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर डीजल पंप वर्कशॉप में शिफ्ट हो जाना चाहिए।
-
रोडवेज चौराहे पर लगता है जाम
रोडवेज बस स्टैंड पर तमाम बसें केवल डीजल डलवाने आती हैं। ऐसे में चौराहे पर यातायात व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता है। यहां अक्सर जाम भी लग जाता है। जब यहां से डीजल पंप शिफ्ट हो जाएगा तो बसों की आवाजाही भी कम होगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें