फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
congress
विज्ञापन
 कांग्रेस ने पार्टी के महापुरुषों के नाम की योजनाओं से नाम हटाने और डीजल-पेट्रोल पर बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। 
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेसी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। पुतला दहन करने को लावेला चौराहे पहुंचे। इससे पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उनके नाम से चलाई जा रही योजनाओं का बदल कर केंद्र संघ के लोगों के नाम योजनाएं चला रहा है। इनका देश के लिए कोई योगदान नहीं रहा और जिन्होंने देश को बांटने का काम किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि कांग्रेस के महापुरुषों को केंद्र सरकार जितना मिटाने की कोशिश कर रही है, उतना ही वह लोगों के दिलों में समा रहे हैं।
पुतला दहन करने वालों में शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, प्रदेश कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, पीयूष रंजन यादव, शेखर साहू, इगलास हुसैन, वीरेश तोमर, आमिर सुल्तानी, इजहारुलहक, जाबिर हुसैन, अतुल मिश्रा, महेंद्र पाल, अनवर हुसैन, नदीम गौहर, जितेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फरहा लोदी की अध्यक्षता में भी मंहगाई को लेकर मोदी सरकार की  खिंचाई की गई। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की महासचिव रमा सिंह, सरोज कुमारी, राजरानी, प्रियंका गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। 
उसहैत। कांग्रेस ने प्रांतीय आह्वान पर यहां कटरा चौराहा पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसमें शाहरजा खां, अश्वनी वैद्या, कल्लू अंसारी, आजम खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें