फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 डायल करिए, 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
100 डायल करिए, 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस 
विज्ञापन
जिले में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट डायल 100 का गुरुवार को सांसद धर्मेंद्र यादव और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह ने उद्घाटन किया। डायल 100 के तहत पुलिस की 60 गाड़ियों को उन्होंने हरी झंडी दिखा रवाना किया। डायल 100 सेवा शुरू होने के साथ जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। डायल 100 की 60 गाड़ियों को जिले में 60 प्वाइंट पर तैनात किया गया है। मदद के लिए अगर कोई 100 नंबर डायल करता है तो एंबुलेंस 102 और 108 की तरह पुलिस भी 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के बाद सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की डायल 100 सेवा का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 नवंबर को लखनऊ में औपचारिक शुभारंभ किया था। बदायूं को गाड़ियां मिलने में देरी की वजह से सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। गुरुवार को सांसद धर्मेंद्र यादव और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने डायल 100 सेवा का शुभारंभ किया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी 100 सेवा शुरू होने से अपराधों में कमी आएगी। उन्होंने प्रदेश भर में यह सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। बताया कि पूरे प्रदेश में डायल 100 के तहत 3200 गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने अपने सभी वायदे पूरे किए हैं। 
राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डायल 100 सेवा शुरू करके इतिहास बनाने का काम किया है। समाजवादी एंबुलेंस सेवा की तरह डायल 100 भी जन-जन के लिए उपयोगी साबित होगी। विधायक आशीष यादव ने कहा कि सपा सरकार में बदायूं के विकास को रफ्तार मिली है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। बरेली जोन के आईजी विजय सिंह मीणा ने कहा डायल 100 मुख्यमंत्री की आशाओं पर खरी उतरेगी। डीआईजी आशुतोष कुमार ने कहा डायल 100 आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली के तहत सूचना प्राप्त होते ही निर्धारित समय में मौके पर पहुंचेगी। एसएसपी महेंद्र यादव ने कहा डायल 100 का मुख्य कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया गया है। वहां से सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 और शहरी क्षेत्र में 15 से 20 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। हाजी मुमताज मियां ने ककराला कस्बे को सदर तहसील में शामिल किए जाने के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव का आभार जताया। 
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चंद्रा, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, प्रदीप कुमार यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, विमल कृष्ण अग्रवाल, अवधेश यादव, बलवीर सिंह यादव, विपिन यादव, हर प्रसाद सिंह पटेल, आकाश मिश्रा समेत सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें