फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष का अंतिम दिन रहा राहत भरा, धूप निकली तो मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वर्ष का अंतिम दिन जाते जाते सर्दी से थोड़ी राहत दे गया। मंगलवार को दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने सर्दी से काफी राहत महसूस की, हालांकि शीतलहर लोगों की कंपकंपी छुटाती रही, लेकिन धूप की गर्माहट ने उसे काफी कम कर दिया। शाम होते होते एक बार फिर मौसम में गलन का अहसास बढ़ गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्ष का अंतिम दिन धूप निकलने से राहत भरा रहा, लोग छत और पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। धूप खिलने से ठंड से परेशान लोगों के चेहरे खिल गए। सड़कों और बाजारों में भी चहल पहल दिखी। पिछले करीब 15 दिन से मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी बादल और शीत लहर तो कभी पाला पड़ने से ठंडक और कभी हल्की धूप निकल रही है। मंगलवार सुबह में हलका कोहरा छाया था, लेकिन धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा। सूर्यदेव ने भी अपने आने का संकेत दे दिया हालांकि शुरू में बादल छाए होने से धूप का असर कम था। इसके बाद दिन बढ़ा तो धूप तेजी के साथ निकली। दोपहर के समय हवा न चलने और खिली धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार को ठंड से बेहाल हुए लोगों ने मंगलवार को निकली धूप को खूब लुत्फ उठाया। मगर शाम के समय फिर से ठंडक बढ़ गई।
दबतोरी। मंगलवार को ग्राम ललुआनगला के किसान जगभान सिहं अपने खेत की सिंचाई करने पहुंचे तो ट्यूबवेल के अंदर दो सांप धूप से राहत लेते हुए मिले। सांपों को देखकर किसान घबरा गया। किसान ने किसी तरह दोनों सांपों को एक प्लास्टिक के कट्टे में भरकर गांव के एक तालाब के पास ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

ककराला। हजरत शाह सकलैन एकेडमी यूनिट ककराला के तत्वावधान में गरीबों को कंबल वितरण किए गए। एकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुमताज मियां और जिलाध्यक्ष मुन्तखाब नूर, हाजी नसीम जीशान, अकबर डंपी सकलैनी, फरहातसकलैनी, तसलीम, आमिल सकलैनी आदि रहे।
सहसवान। मंगलवार को एसडीएम लालबहादुर सिंह ने निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किए। उन्होंने अपने कार्यालय में जरुरतमंद लोगों को बुलाया और ठंड से राहत दिनाने के लिए कंबल दिए। इस मौके पर तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार विकास कुमार, सहायक राजस्व निरीक्षक विरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें