फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहगवां के वजीरपुर में फैला  डायरिया, 20 लोग बीमार

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
दहगवां के वजीरपुर में फैला  डायरिया, 20 लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खबर मिलने पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों को बांटी दवा
 जिले में संक्रामक बुखार के बीच जानलेवा डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। दहगवां ब्लाक के गांव वजीरपुर में डायरिया फैल गया है। गांव में 20 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव के लोगों की सूचना पर दहगवां सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मंगलवार को वजीरपुर पहुंची। यहां हेल्थ कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं।
जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में संक्रामक बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। अब तक 35 लोगों की बुखार और पांच लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर काबू करने में जुटा हुआ है। इस बीच डायरिया ने दस्तक दे दी है। दहगवां ब्लाक के गांव वजीरपुर में करीब 20 लोग डायरिया की चपेट में हैं। गांव के दीपू (5) पुत्र प्रमोद, अजय (6) पुत्र कैलाश, अंशुल (8) पुत्र राजेश, बर्षा (9) पुत्री अनिल, मंजू (15) पुत्री जसपाल, इंद्रपाल (40) पुत्र श्याम लाल, भूरी (50) पत्नी नेत्रपाल, शिवानी (7) पुत्री अजयपाल, कन्यावती (9) पुत्री अजयपाल, टीटू (10) पुत्र जसपाल, अगरेश (35) पत्नी अजय पाल, मिथलेश (10) पुत्री नेत्रपाल, सलोनी (4) पुत्री राजेश और विपिन (17) डायरियार की चपेट में हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

-----
टीम ने की 80 लोगों की जांच
दहगवां। मंगलवार को दहगवां सीएचसी से वजीरपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में हेल्थ कैंप लगाया। यहां 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। गांव के लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरुक किया गया। गांव में बुखार से पीड़ित कुछ लोगों की स्लाइड भी बनाई गई। 
विज्ञापन

------
409 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 39 की स्लाइड बनाई
बदायूं/ककराला। स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग नियंत्रण सेल ने मंगलवार को जिला प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता के निर्देशन में कई गांवों में हेल्थ कैंप लगाए। इस दौरान डॉ. कमर इकबाल के नेतृत्व में 409 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 16 लोगों की स्लाइड भी बनाई गई है। समरेर में 75 लोगों की जांच की गई और आठ लोगों की स्लाइड बनाई गई। इसी तरह मूसाझाग के बजरमेरी में 69 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर सात लोगों की स्लाइड बनाई गई। ककराला में 145 लोगों की जांच हु,ई। आठ लोगों की स्लाइड तैयार की गई। खुकरी गांव में 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 16 लोगों की स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में कई स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें