फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ के आश्वासन पर आंगनबाड़ी का धरना खत्म

विज्ञापन
धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर अपनी मांगों के संबंध में अनशन व धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। हालांकि दोपहर बाद डीपीओ से मोबाइल पर हुई वार्ता के बाद इसे खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने आंदोलन शुरू किया था। अनशन पर मधु शर्मा व राजेश कुमार सक्सेना शनिवार को दूसरे दिन भी बैठे। जगत परियोजना एवं बिसौली परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का कहना था कि उनका मानदेय 12 माह से लंबित है। इसमें मधु शर्मा, मुन्नी देवी, सिरोमा देवी, कुंती देवी आदि का मानदेय रुका हुआ था।
शनिवार को इन लोगों ने धरना स्थल से ही मोबाइल पर कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा से संपर्क किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जल्दी ही त्रुटि को ठीक कराकर मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा। डीपीओ आशीष मिश्रा के आश्वासन के बाद अनशन को स्थगित किया गया। निर्णय किया गया कि 12 मई को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह पर होगा। इस मौके पर मधु शर्मा, लक्ष्मी देवी, मोरश्री गुप्ता, निशा, मुन्नी देवी, चांद बी, सिरोमा देवी, खजाना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें