फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे कांग्रेसी, बोले- सुधारें एसएनसीयू के हालात, नहीं तो होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएनसीयू में फैली अव्यवस्था के चलते कांग्रेसी शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने नारेबाजी करते हुए तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता आबिद रजा एवं प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी शनिवार को सुबह ही महिला अस्पताल में पहुंच गए और सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आबिद रजा ने कहा कि इतने बच्चों की मृत्यु कैसे हुई, अगर स्टाफ नहीं था तो उसकी पूर्ति क्यों नहीं की गई। यह भी एक बड़ी लापरवाही है। संक्रमण से लगातार बच्चों की मौत हो रही है। अभी तो आगाह किया है, इसकी जांच करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सांसद सलीम शेरवानी को सूचना दे दी गई है। प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि कुछ स्टाफ नर्सों को डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक पर बच्चों को ले जाने के लिए लगा लिया है। एसएनसीयू में कार्यरत एक डॉक्टर ने महिला अस्पताल के सामने अपना अस्पताल खोल रखा है, जिससे वह अपने अस्पताल को ज्यादा समय दे रहे हैं। जब तक उन्हें हटाकर दूसरे डॉक्टर को तैनात नहीं किया जाएगा, तब तक एसएनसीयू के हालात ऐसे ही बने रहेंगे। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शफी अहमद, अनवर खान, इखलास गद्दी, राकेश वर्मा, जाहिद गाजी, बब्बू चौधरी, अकबर अहमद डंपी, सचिन यादव, वीरपाल यादव, साकिब खान, अदीब रजा, आशु, शाहरुख, शब्बू, फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें