साहित्यकार-वैज्ञानिकों के सम्मान लौटाने पर चिंता भी जताई
जलवायु संरक्षण और विकास के मुद्दे पर यूपी सरकार की प्रशंसा की
सांसद धर्मेंद्र ने कहा कि समाज में बहुत सी कुरीतियां रहीं हैं। समय-समय पर उन कुरीतियों को राय साहब, स्वामी दयानंद सरस्वती से लेकर खुसरो तक ने दूर करने का काम किया है। यादव ने दादरी के चर्चित मामले को भी उठाया। कहा कि इस घटना के लिए लोग कहते हैं कि प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। जब अखलाख के साथ दादरी के अंदर अन्याय हुआ, तो वहां के सांसद जो केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। उनका गैर जिम्मेदाराना बयान आया था। सांसद ने कहा कि वहां के सांसद और मंत्री जवाब दें। उनकी लोकसभा का मामला है। वह हवा में बात नहीं करते। देश में केंद्र के मंत्री जनता को हड़काने का काम करते हैं।
सांसद ने कहा क िअपने देश में कलाकार लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने कहा यदि प्रधानमंत्री गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की समस्याओं के खिलाफ इनटॉलरेंस करेंगे, तो जरूर हम सभी को खुशी होगी और सभी का सहयोग मिलेगा, लेकिन अगर धार्मिक असहिष्णुता करेंगे, तो हिंदुस्तान, में गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।