फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनूपुरा के लोग सुधरे तो मुकदमों से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। शुक्रवार को धनूपुरा गांव में एक वृहद जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे डीएम कुमार प्रशांत ने गांव के हालातों पर नजर दौड़ाई। उन्होंने गांव में एक एएनएम सेंटर खोलने के निर्देश दिए साथ ही अधूरे पड़े सार्वजनिक शौचालय, पंचायत घर का जल्द से जल्द निर्माण कराने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वृहद जागरूकता शिविर में पहुंचे डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि धनूपुरा में 90 प्रतिशत सुधार हो चुका है। अगर गांव वाले अवैध शराब बनाने समेत अन्य बुरे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्य करेंगे, तो उनके ऊपर लगे गैंगस्टर और अन्य मुकदमे भी हटा दिए जाएंगे। उनको शासकीय योजनाओं का समय से लाभ दिलाया जाएगा, जिससे वह अपना और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकते हैं। एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि अच्छा कार्य करोगे तो पुलिस का सहयोग भी मिलेगा और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गलत कार्य करने पर पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करना मजबूरी होगा, जिससे अच्छा कार्य कर अपना जीवन सुधारें।
इस दौरान अधिकारियों ने गांव का भ्रमण भी किया। डीएम ने स्वयं ग्रामीणों से बातचीत की। कुछ लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। एक नलकूप खराब है। इस पर डीएम ने सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। नलकूप की मरम्मत के लिए नलकूप विभाग को आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि एनआरएलएम द्वारा 17 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं। इनसे जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए फंड से धनराशि दी गई है। पशुपालक बिना इयरटैगिंग के अपने पशुओं को बाजार में बेचने न ले जाएं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि गांव के लोगों को काम उपलब्ध कराए जाएं, जिससे वह अन्य स्थानों पर न जाएं। अपने परिवार के साथ ही रहे।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। एक उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निर्माण कराया जाए, जहां प्रसव अन्य सामान्य उपचार हो सकें। इस दौरान रोजगार कार्यालय के अधिकारियों द्वारा 25 लोगों का पंजीकरण किया गया। श्रम विभाग ने भी कई लोगों का पंजीकरण किया है। मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एसडीएम सदर लालबहादुर, उपकृषि निदेशक रामवीर सिंह कटारा, पीडी रामसिंह, डीसी मनरेगा रामसागर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें