बिल्सी। क्षेत्र के गांव रिसौली में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक आचार्य रविकांत पाठक ने भक्त ध्रुव के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्त ध्रुव ने अपनी सौतेली मां के कहने पर घोर तपस्या से श्री हरि को प्रसन्न कर उनके दर्शन का सौभग्य प्राप्त किया। भक्ति और आस्था ध्रुव जैसी होनी चाहिए। इस मौके पर संतोष कुमारी, अवनीश कुमार, सुषमा रानी, उषा रानी, सर्वेश कुमारी, गुड्डी, रिंकी माहेश्वरी, बवली सिंह, रेनू माहेश्वरी, कृष्णा शर्मा, विनोद सिंह, वीरेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद