फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 829 जोड़े एक दूसरे के हुए सुख दुख के साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचों तहसीलों में 813 ने भरा मांग में सिंदूर, 16 ने कहा कुबूल है,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में एक ही पंडाल में जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया, तो दूसरी ओर मौलाना ने कुरान की आयतों के जरिए निकाह पढ़वाया। 813 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ और 16 जोड़ों का निकाह कराया गया।
सदर तहसील का कार्यक्रम बदायूं क्लब में हुआ। यहां पर कादरचौक, जगत, वजीरगंज और सालारपुर के 212 हिंदू और पांच मुस्लिम जोड़ों की शादी की कराई गई। इसमें मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेंद्र राजपूत, एडीएम एफआर वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिसौली। मदन लाल इंटर कॉलेज में बिसौली के अलावा आसफपुर के 191 जोड़ों शामिल हुए। जिसमें 191 हिंदु और सात मुस्लिम शामिल हुए। यहां पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, मुडिया पंचायत अध्यक्ष अनुपम पाठक, एसडीएम कल्पना जायसवाल आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। ब्लॉक अंबियापुर पर इस्लामनगर, उझानी के अलावा अंबियापुर के 147 जोड़ों शामिल हुए। इसमें विधायक हरीश शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, डीडीओ श्वेतांक पांडेय, एसडीएम प्रवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
दातागंज। ब्लॉक परिसर में दातागंज के साथ समरेर, उसावां व म्याऊ के 174 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़े पहुंचे। इनको दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, म्याऊ ब्लॉक प्रमुख विनीता, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।।
विज्ञापन

सहसवान। ब्लॉक मुख्यालय पर दहगवां व सहसवान क्षेत्र के 89 हिंदू और एक मुस्लिम का विवाह हुआ। यहां पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, सहसवान ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत सिंह यादव, डीडीओ श्वेतांक पांडेय, एसडीएम प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि प्रति जोड़ा 51,000 रुपये शासन ने निर्धरित किए हैं। जिसमें से 35,000 कन्या के खाते में 10,000 रुपये धनराशि विवाह संस्कार में जैसे कपड़े, गहने, बर्तन पर खर्च हुए। जबकि 6,000 रुपये विवाह आयोजन में खर्च हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें