फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बड़े मंगलवार पर भक्तों ने की हनुमान जी पूजा

विज्ञापन
बिल्सी संकट मोचन दरबार में भक्तों द्वारा किया बाबा का श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को विशेष आयोजन किए गए। श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से मंदिर में पूजा की गई। श्रद्धा, भक्ति और सेवा के संगम ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुबह करीब आठ बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। उसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। भक्तों ने बजरंग बाण का पाठ किया और मंगलमय आरती के साथ प्रसाद वितरण किया। दोपहर 12 बजे बाबा को भोग अर्पित कर भंडारे की शुरुआत की गई। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने भी भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर सौरभ वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, मनीष पाल वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, चारु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा संकट मोचन दरबार, शिव शक्ति ओम मंदिर, गुधनी-खौंसारा के बलदेव धाम पर भी बड़े मंगलवार पर बाबा का चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें